कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की अप्रत्याशित मेहमान नवाजी ने अभी को किया आश्चर्यचकित, छात्राओ की समस्या का निराकरण 9 अक्टोबर तक करने के निर्देश दिए, छात्राओ ने कहा- ThankYou Sir!
![](https://indiamix.in/wp-content/uploads/2021/10/IMG_20211004_214148-1024x454.jpg)
रतलाम/इंडियामिक्स : रतलाम के कलेक्टर कार्यालय में आज दोपहर सैलाना छात्रावास की बालिकाएं अपनी समस्याओ को लेकर कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम के समक्ष आई। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सभी बच्चो की सारी परेशानी को आराम से सुना और उनकी सारी समस्याओ के निराकरण का आश्वासन दिया। समस्या सुनने के बाद का नज़ारा बिल्कुल अलग था।
दरअसल सैलाना से छात्रावास व पढ़ाई में हो रही समस्याओं को लेकर बालिकाएं कलेक्टर के पास पहुँची। कलेक्टर पुरुषोत्तम ने जब जाना की बालिकाएं 25 किमी दूर से यहाँ अपने खर्चे से आई है तो उन्होंने तुरन्त कर्मचारियों को कहते हुए सभी बालिकाओ को परिसर में स्थित इंडियन कॉफी हाउस (ICH) में चाय नाश्ता कराने को कहा जिसके बाद उन्हें बस द्वारा सैलाना भेजा गया। कलेक्टर ने 9 अक्टोबर तक छात्राओ की समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया तथा अधिकारियों को निर्देशित भी किया। कलेक्टर द्वारा अचानक दी गयी टी पार्टी से छात्राएं बेहद खुश हुई तथा उन्होंने जाते जाते कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को शुक्रिया भी किया।