शव तैरता देख लोगो की जमा हुई भीड़, पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से निकाला शव को बाहर, युवक ने अवसाद व बीमारी के चलते उठाया आत्महत्या का कदम
रतलाम/इंडियामिक्स : शहर के कालिका माता क्षेत्र में उस समय अचानक सनसनी फैल गई जब झाली तालाब में एक व्यक्ति की लाश तैरती नजर आई। घटना की खबर फौरन पुलिस को दी गई। जिसके बाद होमगार्ड के गोताखोरों ने लाश को बाहर निकाला। स्टेशन रोड पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार घटना दोपहर दो बजे की है। लाश को बाहर निकालने के काफी देर बाद उसकी शिनाख्त हो पाई। उक्त मृतक की पहचान सुरेन्द्र सिंह पिता विक्रम सिंह उम्र 33 के रुप में हुई। मृतक स्टेशन रोड़ स्थित जीवनलाज के पीछे गुजराती चाल में रहता था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उसके पास कोई काम धन्धा नहीं था और करीब तीन महीने पहले उसने आत्महत्या की नीयत से कास्टिक पी कर जान देने की कोशिश की थी। तभी से उसकी हालत बहुत खराब थी और उसकी आहार नली जाम हो चुकी थी। जिसकी वजह से वह अस्वस्थ भी था। आज सुबह वह करीब आठ बजे घर से निकला था और झाली तालाब में कूदकर उसने अपनी जान दे दी।