मध्यप्रदेश मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेस ने जारी किये आदेश, कयास लगाये जा रहे है की कोरोना नियन्त्र को देखते हुए लिया गया फैसला, रतलाम में नाकाफ़ी साबित हो रहे थे प्रशासनिक प्रयास
भोपाल / इंडियामिक्स : आज दिनांक में मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेस ने आदेश जारी करते हुए 5 प्रशासनिक अधिकारियों की पदस्थापना में फेबदल किया है। जिसमे रतलाम कलेक्टर गोपाल चंद डाड को अपर सचिव भोपाल, गुना कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को रतलाम कलेक्टर, दमोह कलेक्टर तरुण राठी को उपसचिव भोपाल, अपर कलेक्टर बालाघाट फ्रेंक नोबल ए, को कलेक्टर गुना तथा अनूप कुमार सिंह जो कि अपर कलेक्टर जबलपुर थे उन्हें कलेक्टर दमोह बनाया गया है।
प्रशासनिक अमले का यह अचानक हुआ फेरबदल कोरोना आपदा को देखते हुए लिया जाना बताया जा रहा है। आपको बता दे की रतलाम शहर मव लगातार कोरोना ग्राफ बढ़ रहा है साथ ही यहॉं की स्वास्थ्य सेवा भी सुर्खियां बटोरते हुए पूरे प्रदेश में छा रही है। यही कारण हो सकता है की कलेक्टर को भोपाल मुख्यालय पर बुला लिया गया है। गुना से आये कुमार पुरुषोत्तम 2012 बेंच के अधिकारी है।